धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

देईसांड से बानपुर लिंक रोड के दोनों किनारों पर कचरे का अंबार

ब्यूरों प्रभारी गिरजेश चौधरीदैनिक अयोध्या टाइम्स बस्ती बस्ती । नगर पंचायत बनकटी के देईसांड से बानपुर तक जाने वाली लिंक रोड के दोनों किनारों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। यह समस्या अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है।सड़क के दोनों

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 25, 2025

ब्यूरों प्रभारी गिरजेश चौधरी
दैनिक अयोध्या टाइम्स बस्ती

बस्ती । नगर पंचायत बनकटी के देईसांड से बानपुर तक जाने वाली लिंक रोड के दोनों किनारों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। यह समस्या अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है।सड़क के दोनों ओर लगातार कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इस मार्ग से गुजरना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है।स्थानीय निवासी दया शंकर चौधरी का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पंचायत से सफाई की मांग की है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क किनारे फेंका गया कचरा न केवल बदबू फैला रहा है। यह मच्छर, मक्खी और अन्य जीवाणुजनित बीमारियों को भी बढ़ावा दे रहा है।बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। देईसांड से बानपुर तक का यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। रोजाना सैकड़ों लोग इस रास्ते से आवागमन करते हैं। राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को बदबू और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।इस मामले में जब अधिशासी अधिकारी रिचा सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या का निराकरण जल्द से जल्द करा दिया जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले