जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाजजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज

बड़ागांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया

मसौली बाराबंकी। पंचायत भवन बड़ागांव स्थित सीएसी सभागार मे बुधवार को पुलिस चौपाल का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई चौपाल मे उपनिरीक्षक शिवकुमार ने युवाओं को साइबर अपराधों, कानून व्यवस्था, और सामाजिक बुराइयों से संबंधित जानकारी प्रदान की। उपनिरीक्षक शिवकुमार ने

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

मसौली बाराबंकी। पंचायत भवन बड़ागांव स्थित सीएसी सभागार मे बुधवार को पुलिस चौपाल का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई चौपाल मे उपनिरीक्षक शिवकुमार ने युवाओं को साइबर अपराधों, कानून व्यवस्था, और सामाजिक बुराइयों से संबंधित जानकारी प्रदान की।

उपनिरीक्षक शिवकुमार ने युवाओ को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया दुरुपयोग, और अन्य साइबर अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में बताते हुए कानून और व्यवस्था बनाए रखने के महत्व के बारे में समझाया, और उन्हें अपराधों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया उन्होंने युवाओं को नशाखोरी, दहेज प्रथा, और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों एव आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी।

उपनिरीक्षक शिवकुमार ने युवाओं से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा पुलिस अधिकारियों के साथ खुलकर बात करने और अपनी समस्याओं या चिंताओं को साझा करने के लिए संकोच न करे। पुलिस चौपाल मे पंचायत भवन बड़ागांव मे संचालित लाइब्रेरी के छात्र सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले