पंजाब में Voter List से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे, CM Bhagwant Mann ने BJP को जमकर घेरा - Sweden के बाद अब Norway में भी PM Modi का सम्मान, मिला सर्वोच्च 'Grand Cross' अवॉर्ड - सरकारी स्कूल में कक्षा 05 की छात्रा से प्रधानाचार्य ने अभद्र व्यवहार/छेड़छाड़। - जनसुरक्षा की दिशा में एक कदम: ढकिया पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन - सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रियपंजाब में Voter List से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे, CM Bhagwant Mann ने BJP को जमकर घेरा - Sweden के बाद अब Norway में भी PM Modi का सम्मान, मिला सर्वोच्च 'Grand Cross' अवॉर्ड - सरकारी स्कूल में कक्षा 05 की छात्रा से प्रधानाचार्य ने अभद्र व्यवहार/छेड़छाड़। - जनसुरक्षा की दिशा में एक कदम: ढकिया पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन - सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रिय

ग्रामीण अंचल के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करें मिनी स्टेडियम:जिलाधिकारी

बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विकास खंड मसौली अंतर्गत ग्राम बड़ागांव में युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्मित ग्रामीण मिनी स्टेडियम के अनुरक्षण के कार्यो का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विकास खंड मसौली अंतर्गत ग्राम बड़ागांव में युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्मित ग्रामीण मिनी स्टेडियम के अनुरक्षण के कार्यो का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि स्टेडियम परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है,ताकि आस-पास के गांवों के बच्चे और युवा यहाँ आकर खेलों में भाग ले सकें।

जिलाधिकारी ने स्टेडियम के अनुरक्षण कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु एक टास्क फोर्स गठित की जाए,जो अनुमोदित स्टीमेट के अनुसार कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन करे। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के चार विकासखंडों यथा मसौली,देवा, त्रिवेदीगंज एवं बनीकोडर में युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण मिनी स्टेडियम संचालित किए जा रहे हैं।

इनमें से देवा, त्रिवेदीगंज तथा मसौली स्थित स्टेडियमों के अनुरक्षण हेतु शासन से बजट प्राप्त हुआ है, जिसके अंतर्गत कार्य संचालित हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अनुरक्षण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ इस प्रकार से संपन्न कराया जाए कि ग्रामीण अंचल के युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि खेल सुविधाएं केवल निर्माण तक सीमित न रहें,बल्कि उनका नियमित अनुरक्षण एवं सक्रिय उपयोग भी सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट-आई.ए.एस.गुंजिता अग्रवाल,जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले