रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने मर्जर विद्यालयों के विरोध में सौंपा ज्ञापन

दैनिक अयोध्या टाइम्स बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से छात्र संख्या वाले संचालित परिषदीय विद्यालयों के मर्जर के विरोध में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मौर्य के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम द्वारा नामित सदस्य को ज्ञापन सौंपा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 26, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से छात्र संख्या वाले संचालित परिषदीय विद्यालयों के मर्जर के विरोध में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मौर्य के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम द्वारा नामित सदस्य को ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 50 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय जिनकी संख्या लगभग 27200 है। जिनमें से उनको सरकार द्वारा मर्जर का नाम देकर बंद करने का कार्य किया गया है। जिससे गांव गरीब, किसानो,मजदूरों के बच्चों को अब 2 से 5 किलोमीटर दूर जा कर शिक्षा लेनी पड़ रही है। जिनको अप्रत्यक्ष रूप से शिक्षा से वंचित करने की साजिश प्रतीत हो रही है। यह शिक्षा के अधिकारी एक्ट का खुला उल्लंघन है। सरकार यदि चाहे तो बन्द किये जा रहे विद्यालयों में यथोचित योग्य शिक्षक व आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर छात्रों की कम होती संख्या में वृद्धि कर सकती है। लेकिन विद्यालयों के प्रति सरकार की क्लोजर व मर्जर की नीति से किसानों,मजदूरों,गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे जिससे देश कमजोर व अपंग हो जायेगा। इस मौके पर एडवोकेट पहलाद मौर्य राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश मौर्य पूर्व सूचना आयुक्त राष्ट्रीय महासचिव,पंकज मौर्य प्रदेश उपाध्यक्ष,राहुल मौर्य जिलाध्यक्ष,दसरथ मौर्य,पंकज मौर्य जिला सचिव,पवन मौर्य, मनोज मौर्य,सत्य प्रकाश मौर्य,अनाम सोम रत्न मौर्य जिला महासचिव,एड.लवकुश यादव,एड.रमाकांत मौर्य,एड. बलवंत यादव,एड.सर्वेश मौर्य, सूरज मौर्य,आसिफ,रविन्द्र रावत,अभिषेक मौर्य,आश्रित मौर्य,सद्दाम हुसैन कमाल खान , एड.अतुल मौर्य रमन वर्मा, अनिल गौतम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले