जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाजजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज

भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने विद्युत उपखण्ड अधिकारी को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

दैनिक अयोध्या टाइम्स मसौली बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा की अगुवाई मे शुक्रवार को विद्युत उपखंड अधिकारी ई0 विमलेश कुमार मौर्य को एक 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर 5 अगस्त तक मांगे पुरी न होने पर 6 अगस्त से पावर हाउस पर धरने

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 25, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स

मसौली बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा की अगुवाई मे शुक्रवार को विद्युत उपखंड अधिकारी ई0 विमलेश कुमार मौर्य को एक 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर 5 अगस्त तक मांगे पुरी न होने पर 6 अगस्त से पावर हाउस पर धरने का अल्टीमेटम दिया ।
उपखंड अधिकारी को सौपे गये ज्ञापन मे किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत सैदनपुर मे विद्युत उपकेंद्र निर्माण के लिए भूमि चयन होने के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरु नही हुआ है तथा प्रत्येक माह मीटर से रीडिंग निकालने की मांग कई कई महीने बाद रोडिंग निकालने के कारण बिल मे गड़बड़ी हो जाती है ग्रामीण क्षेत्रो मे 18 घंटे विद्युत आपूर्ति एवं लो वोल्टेज को सही कराने की मांग की है।
इस मौक़े पर सिरौलीगौसपुर तहसील अध्यक्ष रम सजीवन वर्मा, हनुमान प्रसाद, विक्रम सिंह, राजेंद्र कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले