दर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोरदर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर

कोयलारा मुबारकपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन, किसानों को वितरित किए गए चकबंदी पत्र-23

​मुसाफिरखाना (अमेठी)। बुधवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम कोयलारा मुबारकपुर (परगना जगदीशपुर) में चकबंदी विभाग द्वारा विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह आयोजन चकबंदी आयुक्त महोदय के निर्देशों के अनुपालन में और उपसंचालक चकबंदी/अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, December 18, 2025

मुसाफिरखाना (अमेठी)। बुधवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम कोयलारा मुबारकपुर (परगना जगदीशपुर) में चकबंदी विभाग द्वारा विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह आयोजन चकबंदी आयुक्त महोदय के निर्देशों के अनुपालन में और उपसंचालक चकबंदी/अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

​इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच जोत चकबंदी आकार पत्र-23 (CH-23) के उद्धरणों का वितरण करना था, ताकि किसान अपनी भूमि के नए चक और मूल्यांकन की जांच कर सकें। चौपाल के दौरान चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित कृषकों को चकबंदी प्रक्रिया की जानकारी दी और उनकी शंकाओं का समाधान किया।

​इस अवसर पर चकबंदी अधिकारी (CO) मुसाफिरखाना राम जी शुक्ला, सहायक चकबंदी अधिकारी (ACO) जगदीशपुर द्वितीय अतुल सिंह, क्षेत्रीय चकबंदीकर्ता और क्षेत्रीय चकबंदी लेखपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय कृषकगण मौजूद थे जिन्होंने अपने उद्धरण प्राप्त किए।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले