रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया

दैनिक अयोध्या टाइम्स मसौली बराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल मे शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया इस दौरान स्कूल के बच्चो द्वारा संस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किये गये।वही हाई स्कूल एव इंटरमीडिएट मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 25, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स

मसौली बराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल मे शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया इस दौरान स्कूल के बच्चो द्वारा संस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किये गये।वही हाई स्कूल एव इंटरमीडिएट मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल नेहा भटनागर एव सेनानिवर्त मेजर ए के सिंह ने दीप प्रजवल्लित कर किया तथा वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले इंटरमीडिएट के छात्र सूर्यांश, हाई स्कूल की छात्रा अश्रिया वर्मा, धैर्य गुप्ता को सम्मानित कर ईश्वर से उज्ज्वल भविष्य की कामना की इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्य मिनुषी नेगी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और कर्नल नेहा भटनागर व मेजर ए के सिंह के जीवन पर चर्चा की।
कर्नल नेहा भटनागर ने आर्मी जीवन के प्रति समर्पण एव देश के अटटू त्याग, बलिदान के लिए प्रेरित किया वही सेवानिवर्त मेजर ए के सिंह ने अपने सेवा काल के कुछ विशिष्ट अविस्मरणीय पलो को साझा किया। कार्यक्रम मे लघु संवाद नाटिका मंचन द्वारा कारगिल शहीदों को नमन किया गया जिसमे अभिनव गुप्ता को हेड व्वाय, मनीषी जयसवाल को हेड गर्ल, अत्यांश उपाध्यय को वाइस हेड व्वाय एव भव्या जयसवाल को वाइस हेड गर्ल की उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस मौक़े पर चेयरमैन पीपी सिंह, प्रबंधक अभिनव सिंह, उप प्रबंधक के के सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले