जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती मनाई गई

दैनिक अयोध्या टाइम्स बाराबंकी। सोमवार को मेरा युवा भारत,(युवा कार्यकम एवं खेल मन्त्रालय भारत सरकार) बाराबंकी की जिला युवा अधिकारी रश्मि शबनम गुप्ता  के दिशा निर्देशन में 125 वीं डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम  का आयोजन तुलसी स्मारक बाल विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय पारा खंदौली

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 7, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स

बाराबंकी। सोमवार को मेरा युवा भारत,(युवा कार्यकम एवं खेल मन्त्रालय भारत सरकार) बाराबंकी की जिला युवा अधिकारी रश्मि शबनम गुप्ता  के दिशा निर्देशन में 125 वीं डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम  का आयोजन तुलसी स्मारक बाल विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय पारा खंदौली ब्लॉक बंकी बाराबंकी में सुरजीत सिंह चौहान पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक के नेतृत्व में किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप मेंरामप्रकाश वर्मा शिक्षा विभाग (सेवा निवृत) विशिष्ट अतिथि अवधेश कुमार मौर्या स्कूल प्रबंधक ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया । इसी क्रम में मुख्यातिथि   ने युवाओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के जीवन के  बारे में विस्तृत जानकारी दी । विशिष्ठ अतिथि अवधेश कुमार मौर्या जी ने युवाओं को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शिक्षाविद्, चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती प्रतिवर्ष 6 जुलाई को मनाई जाती है। उनका जन्म 6 जुलाई,1901 को एक कलकत्ता (कोलकाता) के अत्यंत प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उनके पिता आशुतोष बाबू अपने जमाने ख्यात शिक्षाविद् तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। अत: महानता के सभी गुण डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी विरासत में मिले थे। इसी क्रम युवाओं में क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि जी व विशिष्ठ अतिथि जी व सभी युवाओं के साथ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती में विद्यालय में वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विवेक कुमार पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक बंकी वासुदेव,शौरभ सिंह,रवि कुमार,संगीता वर्मा,सरिता रावत व मेरा युवा भारत पारा खंदौली युवा मंडल के सैकड़ों युवा भी उपस्थित रहे ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले