धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

एनसीसी द्वारा महिला सशक्तिकरण के सामाजिक संकेतक विषय पर परिचर्चा

राजकुमार पाठक की कलम सेबांदा/60 यूपी एनसीसी बटालियन फतेहपुर के कार्यवाहक समादेशा धिकारी कर्नल योगेंद्र चिन्नवन के आदेशानुसार पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज बांदा की एनसीसी इकाई के द्वारा आज महिला सशक्तिकरण के सामाजिक संकेतक विषय पर एक परिचर्चा सब यूनिट के द्वारा की गई इस परिचर्चा का

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, June 29, 2025

राजकुमार पाठक की कलम से
बांदा/60 यूपी एनसीसी बटालियन फतेहपुर के कार्यवाहक समादेशा धिकारी कर्नल योगेंद्र चिन्नवन के आदेशानुसार पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज बांदा की एनसीसी इकाई के द्वारा आज महिला सशक्तिकरण के सामाजिक संकेतक विषय पर एक परिचर्चा सब यूनिट के द्वारा की गई इस परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के विकसित भारत मिशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के सामाजिक संकेतक मुख्यतः स्ट्रीट शक्ति से संबंधित है उपर्युक्त परिचर्चा में बौद्धिक विचार सब यूनिट के कैडेटों द्वारा रखे गए जिसमें कैडेटों ने महिलाओं की शिक्षा, यातायात सुविधा, चिकित्सा सुविधा इत्यादि पर अपने विचार व्यक्त किए। कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डॉक्टर प्रत्यूष मिश्र ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सामरिक आदि जगह पर अत्यधिक निडरता एवं संयम के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं, साथ ही साथ फुटपाथ पर भी महिलाएं अपने परिवार के जीवकोपार्जन के लिए विभिन्न प्रकार के छोटे-छोटे व्यवसाय भी बड़ी कुशलता एवं निडरता के साथ संपादित कर रही हैं। साथ ही साथ यह भी बताया कि महिलाएं दो परिवारों को बड़ी ही शालीनता के साथ जोड़ती हैं बच्चों को आदर्श एवं कर्तव्यों का पालन भी करती हैं अतः हम सबको महिलाओं के सामाजिक जीवन में उन्हें हौसला प्रदान करना चाहिए तथा बिना किसी भेदभाव के उनके साथ-साथ मिलकर कार्य भी संपादित करनी चाहिए।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले