धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

नरैनी पॉवर हाउस में पानी बना तालाब’

“ किसी अनहोनी के बाद ही चेतेगा विद्युत विभाग.!.” — उमेश तिवारी राजकुमार पाठकबांदा/नरैनी/बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई है। नरैनी पॉवर हाउस भारी बारिश के बाद पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। हालत इतने खराब हैं कि कार्यालय तक पहुँचने के लिए

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 14, 2025

“ किसी अनहोनी के बाद ही चेतेगा विद्युत विभाग.!.” — उमेश तिवारी

राजकुमार पाठक
बांदा/नरैनी/बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई है। नरैनी पॉवर हाउस भारी बारिश के बाद पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। हालत इतने खराब हैं कि कार्यालय तक पहुँचने के लिए उपभोक्ताओं को घुटनों तक पानी में उतरना पड़ रहा है। करंट फैलने का गम्भीर खतरा बना हुआ है।

समाजसेवी उमेश तिवारी जब मौके पर पहुंचे तो देखा— तारें नीचे तक लटकी हैं, पानी लबालब भरा है और निकासी की कोई व्यवस्था नहीं।
उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। तत्काल राहत कार्य और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की उदासीनता अब जानलेवा साबित हो सकती है। अब देखना है कि प्रशासन कब जागता है?

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले