धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार के विरोध में आस का ज्ञापन

राजकुमार पाठकबांदा/आजाद अधिकार सेना ने आज जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर पूरे देश में जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम प्रत्यावेदन सौंपा। प्रत्यावेदन में कहा गया कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना है

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 8, 2025

राजकुमार पाठक
बांदा/आजाद अधिकार सेना ने आज जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर पूरे देश में जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम प्रत्यावेदन सौंपा। प्रत्यावेदन में कहा गया कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना है किंतु अभी ज्यादातर स्थानों पर यह मिशन पूरी तरह निष्प्रभावी है। इसका एक बहुत बड़ा कारण इस मिशन में भयावह भ्रष्टाचार है. भ्रष्टाचार के मुख्य कारण मिशन के संचालन के लिए सही संरचना का ना होना तथा ज्यादातर स्टाफ प्रतिनियुक्ति पर अथवा संविदा से होना है. इसके साथ ही यह मिशन घर-घर तक फैला है, जिसकी सही मॉनिटरिंग के लिए निष्पक्ष उच्चस्तरीय थर्ड पार्टी की जरूरत है, लेकिन ज्यादातर मॉनिटरिंग का काम सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा अपने लोगों को दे दिया जा रहा है, जिससे मॉनिटरिंग के नाम पर लीपापोती हो रही है। यही कारण है कि हर प्रदेश में जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार की बातें सामने आ रही हैं. राजस्थान में एक पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया जा चुका है और मध्य प्रदेश की वर्तमान मंत्री पर 1000 करोड़ के घोटाले के आरोप हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और मौजूदा मंत्री तथा प्रमुख सचिव पर भी हजारों करोड़ के घोटाले के आरोप हैं।
आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति से जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की शिकायतों की सीबीआई तथा ईडी से जांच की मांग की मांग की है। साथ ही प्रत्यावेदन में इस मिशन को सही ढंग से चलाने के लिए तत्काल विभाग के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और त्रुटिहीन थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाए जाने की भी मांग की गई.
ज्ञापन सौंपते वक्त आस के चित्रकूट धाम मण्डल अध्यक्ष धीरज शर्मा के साथ बांदा जिलाध्यक्ष ब्रज बिहारी वाजपेई उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले