जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सम्पूर्णता अभियान समारोह का दूसरा दिन रहा छात्र-छात्राओं के नाम

बहराइच । आकांक्षात्मक जनपद कार्यक्रम अन्तर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूंचकाकों के संतृप्तिकरण के उपरान्त कपूरथला में नवनिर्मित मल्टी परपज स्किल डेवलपमेन्ट ‘उत्थान’ (आडिटोरियम) में 02 से 06 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों एवं अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

बहराइच । आकांक्षात्मक जनपद कार्यक्रम अन्तर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूंचकाकों के संतृप्तिकरण के उपरान्त कपूरथला में नवनिर्मित मल्टी परपज स्किल डेवलपमेन्ट ‘उत्थान’ (आडिटोरियम) में 02 से 06 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों एवं अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।

विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय शरदपारा के छात्र-छात्राओं द्वारा ये धरती अपनी ये आसमां हमारा, जलवा-जलवा तथा भगवान श्री कृष्ण पर आधारित नाटक की प्रस्तुति ने दर्शकों का मनमोह लिया। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत फ्री फ्लो योगा एवं आर्टेस्टिक सोलो डांस तथा हमार देशवा सोनवा की चिरैय्या सामूहिक गान की दर्शकों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई। नगर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय काज़ीपुरा के छात्र-छात्राओं ने यह देश है वीर जवानों का देशभक्ति समूहगान तथा कविता पाठ को सुनकर मौजूद लोग भी अपने आप को वाह-वाह करने से रोक नहीं सके।

विकास खण्ड हुजूरपुर अन्तर्गत ब्लू बेल्स इवरग्रीन ताजपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा जाने नहीं देंगे तथा शहीद भगत सिंह पर आधारित नाटिका की प्रस्तुति को भी सराहा गया। ब्लाक तजवापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहटाभया के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सारे जहां से अव्छा हिन्दोस्तां हमारा व मेरे देश की धरती सोना उगले जैसे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने आडिटोरियम में ऊर्जा का संचार कर दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम धनंजय सिंह व परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण मनीष कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी वीरेश वर्मा, बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले