रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

स्कूल बंद कर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है सरकार इंजीनियर सुनील

ब्यूरो चीफ बजरंगी विश्वकर्मा आजमगढ़ जनपद के युवा उद्यमी समाजसेवी इंजीनियर सुनील कुमार यादव ने यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्कूल बंद कर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाह रही है आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद के यूसुफपुर गांव निवासी युवा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, June 30, 2025

ब्यूरो चीफ बजरंगी विश्वकर्मा

आजमगढ़ जनपद के युवा उद्यमी समाजसेवी इंजीनियर सुनील कुमार यादव ने यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्कूल बंद कर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाह रही है

आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद के यूसुफपुर गांव निवासी युवा उद्यमी समाजसेवी इंजीनियर सुनील कुमार यादव ने प्रदेश में पचास से कम बच्चों वाले परिषदीय स्कूल बंद किए जाने का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच हजार सरकारी स्कूलों को बंद करना गरीबों के खिलाफ साजिश है। सरकार स्कूल बंद कर बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है। यह सरकार आमजन, गरीब, किसान, मजदूर परिवारों के खिलाफ एक बड़ी साज़िश कर रही है। इंजीनियर सुनील कुमार यादव ने कहा कि सरकारें जन कल्याण के लिए बनाई जाती हैं। लेकिन सरकार लगातार जन विरोधी कार्यों में लिप्त है। भाजपा सरकार एकतरफ स्कूलों को बंद करके गरीबों के बच्चों को अशिक्षित बनाने की साज़िश कर रही है। तो वही दूसरी तरफ शराब की हजारों दुकानें खोलकर नई पीढ़ियों को शराबी बना रही है भाजपा सरकार पिछड़ा, दलित, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक विरोधी है। सरकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला लेकर सरकार ने साफ कर दिया है कि आम लोगों को अशिक्षित बनाकर उनके हक और अधिकार को कुचल देना है। वहीं पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले