रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की मनाई गई 93वीं पुण्यतिथि, सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

संवाददाता/आनंद गौड़ सगड़ी (आजमगढ़) । समाजवादी विचारधारा के प्रतीक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 93वीं पुण्यतिथि मंगलवार को सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के लाटघाट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव ने की। इस दौरान सपा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 28, 2025

संवाददाता/आनंद गौड़

सगड़ी (आजमगढ़) । समाजवादी विचारधारा के प्रतीक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 93वीं पुण्यतिथि मंगलवार को सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के लाटघाट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव ने की।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षमय जीवन तथा समाजवादी विचारों पर चर्चा की।श्रद्धांजलि सभा में दिग्विजय राम, राजेश यादव, सूर्यनाथ यादव, पूर्व प्रमुख संजय पटेल, मनोज राजभर सहित कई वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाजवाद का सच्चा प्रहरी बताया।

कार्यक्रम का संचालन अनिरुद्ध पटेल ने किया। इस मौके पर राम शब्द यादव, रामायण यादव, साधु पटेल सहित समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले