रिपोर्ट– कृष्णा शर्मा
रसड़ा बलिया। पवित्र माह सावन में लोगों की आस्था को देखते हुए सरकार ने जिले में मीट-मांस की दुकानों पर रोक लगाने का आदेश दिया था। दूसरी तरफ, सावन के पहले सोमवार को ही कागजी दावे की सच्चाई धरातल पर दिखने लगी है। सरकार की मंशा ने सावन में मीट-मांस,मुर्गे की दुकानों को पूरे सावन में बंद रखने का प्रस्ताव पास किया था। सख्ती से इसके पालन कराने का अधिकारी को आदेश भी दिया गया था। कहा गया था कि बेचने वाले पर एफआईआर तक किया जाएगा। नगर निगम सीमा के बीच शहर कोटवारी रोड काली मंदिर से लेकर अन्य क्षेत्रों में खुलेआम मीट-मांस की बिक्री चल रही है। हैरानी की बात है कि खरीदार से लेकर मीट-मांस विक्रेता तक खुद को इस आदेश से अनभिज्ञ बता रहें हैं। सरकार के तरफ से यह निर्णय लिया गया है कि सीमा क्षेत्र में मीट-मांस की दुकानों को बंद रखवाया जाएगा। रसड़ा नगर पालिका के तरफ से कहा गया कि पर्दा भी नहीं डालें हो पर्दा डाल लो समझ में नहीं आ रहा है कि नगर पालिका मुर्गा बिक्री पर इतना क्यों मेहरबान है। जिम्मेदारी लोग सरकार के खिलाफ कार्य करने में कोई कसर नही छोड़ रही है |





