सिंभावली में चिल्ली आउट कैफे का भव्य शुभारंभ, भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने किया उद्घाटन - दबंगों के कब्जे की कोशिश और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल - आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा - बीडीओ कार्यालय परिसर में लावारिस और बाहरी वाहनों पर प्रशासन की सख्ती, चस्पा किए गए नोटिस - विश्व हिंदू परिषद ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ खोला मोर्चासिंभावली में चिल्ली आउट कैफे का भव्य शुभारंभ, भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने किया उद्घाटन - दबंगों के कब्जे की कोशिश और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल - आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा - बीडीओ कार्यालय परिसर में लावारिस और बाहरी वाहनों पर प्रशासन की सख्ती, चस्पा किए गए नोटिस - विश्व हिंदू परिषद ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ खोला मोर्चा

दबंगों के कब्जे की कोशिश और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

खाली जमीन पर घूरा डालने का विरोध करने पर मारपीट की धमकी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 1, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धूरीहार गांव में दबंगों द्वारा एक गरीब ग्रामीण की जमीन पर जबरन कब्जा करने और घूरा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस की कथित हीलाहवाली के चलते पीड़ित को न्याय के लिए दो-दो बार थाने के चक्कर काटने पड़े हैं।

क्या है पूरा मामला?

गांव धूरीहार निवासी वीरपाल ने 6 जुलाई को थाना नवाबगंज में एक शिकायती पत्र दिया था। पीड़ित का आरोप है कि उसके घर के सामने उसकी हिस्से की खाली जमीन पड़ी है, जिस पर गांव के कुछ दबंग लगातार जबरन घूरा (कचरा/गोबर) डाल रहे हैं। जब वीरपाल ने दबंगों को ऐसा करने से मना किया और अपनी जमीन खाली छोड़ने को कहा, तो दबंगों ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वे मारपीट पर आमादा हो गए।

दबंगों की खुली धमकी और पुलिस की चुप्पी

पीड़ित वीरपाल का आरोप है कि दबंगों ने उसे खुलेआम धमकी दी है कि वे इसी जमीन पर मकान बनाएंगे, जो करना हो कर लो। पहली तहरीर देने के बावजूद जब थाना पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो शनिवार को पीड़ित दोबारा थाने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।आरोप है कि थाने पहुंचने पर पुलिस ने एक बार फिर उसे नई तहरीर लिखकर लाने को कह दिया। इसके बाद पीड़ित ने दोबारा से दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में सौंपी है।

स्थानीय थाने की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

नवाबगंज थाने में पिछले कुछ दिनों से इस तरह के मामलों में पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली और टालमटोल रवैये की चर्चा आम हो गई है। पीड़ित द्वारा दो-दो बार तहरीर दिए जाने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि थाना पुलिस दबंगों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई करती है, या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले