जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

युवक की गला रेतकर हत्या।प्रेम विवाह बना हत्या का कारण।

अमेठी जिले के मुख्यालय गौरीगंज मे उस वक्त हडकंप मच गया जब घर में बंद कर 22 वर्षीय अंकित कश्यप की गला रेतकर हत्या कर दी गई,हत्या का आरोप सुखई यादव पर लगाया गया। प्रेम विवाह की रंजिश बनी हत्या का कारण बता दे कि तीन वर्ष

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, August 4, 2026

अमेठी जिले के मुख्यालय गौरीगंज मे उस वक्त हडकंप मच गया जब घर में बंद कर 22 वर्षीय अंकित कश्यप की गला रेतकर हत्या कर दी गई,हत्या का आरोप सुखई यादव पर लगाया गया। प्रेम विवाह की रंजिश बनी हत्या का कारण बता दे कि तीन वर्ष पूर्व अंकित कश्यप ने सुख ई यादव की भतीजे से प्रेम विवाह किया था। जिसके चलते सुखई यादव का परिवार अंकित कस्यप से रंजिश रखता था। आशंका जताई जा रही है कि सुखई यादव ने अंकित की घर मे बुलाकर हत्या कर दी।

अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमेठी रोड स्थित कस्बा वार्ड नंबर-17 मानसिंह का पुरवा कटरा लालगंज में सोमवार रात करीब आठ बजे 22 वर्षीय अंकित कश्यप की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के सुखई यादव पर घर में बंद कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।परिजनों के मुताबिक, अंकित कश्यप रविवार को दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद उसका शव सुखई यादव घर के भीतर मिला। परिजनों का आरोप है कि सुखई यादव ने अंकित को घर में बंद कर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) और गौरीगंज कोतवाली पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब तीन वर्ष पहले अंकित कश्यप ने सुखई यादव की भतीजी से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक पुत्र भी है। इसी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं अमेठी अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने मिडिया को बताया की आज रात समय करीब 08:30 बजे थाना क्षेत्र गौरीगंज के पूरे मानसिंह कस्बे में अंकित कश्यप को उसी के कस्बे के रहने वाले सुखई यादव तथा उनके परिजनों से झगड़ा हो जाने के कारण अंकित को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को हॉस्पिटलाइज कराया गया। इलाज के दौरान घायल की मृत्यु हो गई है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर प्राथमिकी (FIR) पंजीकृत की जा रही है।आरोपियों में से तीन को हिरासत में ले लिया गया है। संपूर्ण घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व मौके से मिले साक्ष्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

अमेठी संवाददाता विजय कुमार सिंह

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले