गौतम बुद्ध के विचारों से ही विश्व में स्थापित होगी शांति: चंद्रसेन पाल - ​समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी की बढ़ी मुश्किलें: माँ के साथ मिलकर ठेकेदार के घर में की मारपीट - निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व आयुष्मान कैम्प का हुआ आयोजन - नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया - ​सोनभद्र साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: गलत खाते में गए ₹5,200 कराए वापसगौतम बुद्ध के विचारों से ही विश्व में स्थापित होगी शांति: चंद्रसेन पाल - ​समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी की बढ़ी मुश्किलें: माँ के साथ मिलकर ठेकेदार के घर में की मारपीट - निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व आयुष्मान कैम्प का हुआ आयोजन - नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया - ​सोनभद्र साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: गलत खाते में गए ₹5,200 कराए वापस

जिला सड़क सुरक्षा समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक।

अमेठी संवाददाता विजय कुमार सिंह जिला सड़क सुरक्षा समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक। यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देश। अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, June 27, 2025

अमेठी संवाददाता विजय कुमार सिंह

जिला सड़क सुरक्षा समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक।

यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देश।

अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम गत बैठक में समिति द्वारा दिए गए निर्देशों की कार्यवाही की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जितने भी ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं अगर अभी तक वहां पर साइनेज बोर्ड तथा रबंल स्ट्रिप नहीं बनवाएं गए हैं तो तत्काल बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा स्कूलों के पास साइन बोर्ड, रंबल स्ट्रिप का निर्माण कराया जाए तथा सड़कों पर निर्धारित गति सीमा के बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों का चालान किया जाए। कस्बों/बाजरों आदि में सड़कों पर हुए अवैध अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए। जनपद में जितने भी जेसीबी व हाइड्रा मशीने हैं उनको चिन्हित कर उनके चालकों का हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बना है कि नहीं इसकी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा स्कूलों में बच्चों को लाने ले जाने के लिए जो गाड़ियां लगी हों उनकी फिटनेस आदि की जांच अनिवार्य रूप से की जाए तथा अनफिट पाई गई गाड़ियों का तत्काल चालान कर उन्हें सीज करने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटना को न्यून करने के लिए आवश्यक है कि सड़क सुरक्षा के नियमों को कड़ाई से लागू किए जाए लोगों से यातायात नियमों का पालन कराया जाए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अंशुमान सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले