सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिशसुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश

RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की सक्रियता: डीएम कार्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग से माँगा जवाब

अमान खान द्वारा मांगी गई सूचना पर जन सूचना अधिकारी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, April 10, 2026

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में आरटीआई एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमान खान ने मोर्चा खोल दिया है। उनके द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित मांगी गई महत्वपूर्ण जानकारियों पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने जारी किया आदेश:

अमान खान द्वारा 4 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन पोर्टल पर दाखिल आवेदन की गंभीरता को देखते हुए, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/जन सूचना अधिकारी ने धारा 6(3) के तहत इस आवेदन को बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सोनभद्र को अंतरित कर दिया है। चूंकि मांगी गई सूचनाओं का सीधा संबंध शिक्षा विभाग से है, इसलिए अब बीएसए को नियत समय सीमा के भीतर जवाब देना होगा।

भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए जिलाध्यक्ष की पहल:

आरटीआई एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के रूप में अमान खान लगातार जनहित के मुद्दों पर विभागों से जवाबदेही तय करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में भी उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल पूछे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आवेदक को वांछित सूचना उपलब्ध कराते हुए उसकी एक प्रति कलेक्ट्रेट कार्यालय को भी भेजी जाए।

समय सीमा में सूचना न मिलने पर होगी अपील:

जिलाध्यक्ष अमान खान ने कहा कि यदि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक और स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रथम अपील और राज्य सूचना आयोग तक मामले को ले जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से संबंधित विभाग के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले