मुसाफिरखाना/अमेठी। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली मुसाफिरखाना पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 30 जुलाई 2026 को रायबरेली के हांडी पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने सार्वजनिक मंच से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध कथित रूप से अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस प्रकार के बयान सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम लखन शुक्ला, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, भोला नाथ त्रिपाठी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अमेठी संवाददाता विजय कुमार सिंह






