महंगी किताबों और ड्रेस की शिकायत पर सेंट जेवियर्स स्कूल में डीआईओएस की छापेमारी - सपा की जन चौपाल में उमड़ा दर्द: 'नल तो लगे हैं पर पानी नहीं, स्मार्ट मीटर ने बढ़ाई परेशानी' - बांस-बल्ली के सहारे 1 किमी तक दौड़ रही बिजली, बड़े हादसे का इंतजार कर रहा विभाग - निजी स्कूलों में महंगी किताबों का खेल: RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट - दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति ने ' एक पेड़ मां के नाम ' से किया पौधा रोपण- राधामोहन सिंहमहंगी किताबों और ड्रेस की शिकायत पर सेंट जेवियर्स स्कूल में डीआईओएस की छापेमारी - सपा की जन चौपाल में उमड़ा दर्द: 'नल तो लगे हैं पर पानी नहीं, स्मार्ट मीटर ने बढ़ाई परेशानी' - बांस-बल्ली के सहारे 1 किमी तक दौड़ रही बिजली, बड़े हादसे का इंतजार कर रहा विभाग - निजी स्कूलों में महंगी किताबों का खेल: RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट - दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति ने ' एक पेड़ मां के नाम ' से किया पौधा रोपण- राधामोहन सिंह

मुसाफिरखाना के दादरा ग्राम पंचायत में ब्लैक चैंपियन

20/20 मैच का शुभारंभमुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के दादरा ग्राम पंचायत में गुरुवार को ब्लैक चैंपियन 20/20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में इसौली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 19 रनों से पराजित किया। देर शाम तक चले इस रोमांचक मुकाबले

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, December 26, 2025

20/20 मैच का शुभारंभ
मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के दादरा ग्राम पंचायत में गुरुवार को ब्लैक चैंपियन 20/20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में इसौली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 19 रनों से पराजित किया। देर शाम तक चले इस रोमांचक मुकाबले में दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मैच में इसौली टीम के कप्तान रहमत अली ने बेहतरीन कप्तानी का परिचय दिया। बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में टीम का संतुलन बनाए रखते हुए उन्होंने विरोधी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। वहीं गेंदबाजी में अदनान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लेकर मैच का रुख पूरी तरह इसौली टीम के पक्ष में मोड़ दिया। अदनान की घातक गेंदबाजी के सामने मेजबान टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
मैच के समापन पर आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों की सराहना की गई और खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस प्रतियोगिता से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ी है। प्रतियोगिता के आगामी मैचों को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले