यूरोप की छाती पर चढ़कर जयशंकर ने कही ऐसी बात, फिनलैंड भी बोला- भारत ने सही किया - अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ - पौआखाली बाजार डे मार्केट मार्ग पर ओवरलोड ईंट लदे ट्रैक्टरों का आवागमन, हादसे की आशंका बढ़ी - बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटनयूरोप की छाती पर चढ़कर जयशंकर ने कही ऐसी बात, फिनलैंड भी बोला- भारत ने सही किया - अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ - पौआखाली बाजार डे मार्केट मार्ग पर ओवरलोड ईंट लदे ट्रैक्टरों का आवागमन, हादसे की आशंका बढ़ी - बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन

हाईवे पर भीषण सड़क दुर्धटना में डंफर ने किशोर व युवक को रौंदा मौकें पर मौत

अयोंध्या टाइम्स ब्यूरो चीफ एस बी यादव अमेठी / जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौदं दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जहां चालक व

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 5, 2025

अयोंध्या टाइम्स ब्यूरो चीफ एस बी यादव अमेठी / जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौदं दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जहां चालक व वाहन सहित घटना स्थल से फरार हो गया।सड़क हादसे में हाईवे पर वाहनों की कतार लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर जांच-पड़ताल में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर -अयोध्या फोरलेन हाईवे पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मंगौली गांव के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार डंपर ने बाईक सवार दो युवकों को बुरी तरह रौंद दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।मृतकों की पहचान कमरौली थाना क्षेत्र के मंगरौरा गांव निवासी साहिल (20) और फैजान (15) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि
दोनों युवक बाइक से जगदीशपुर से रानीगंज जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। मृतक साहिल मुंबई में काम करता था और मोहर्रम के त्यौहार के मौके पर ही अपने घर आया था वह जुबेर उर्फ जिदउ का बड़ा बेटा था। पांच साल पहले उसके पिता की भी सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
अब बेटे की असमय मौत ने मां को गहरे सदमे में डाल दिया है। दूसरा मृतक फैजान, कक्षा 7 का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। बेटे की मौत से पूरा परिवार गम में डूब गया है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
जगदीशपुर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र यादव ने बताया कि डंफर की तलाश जारी है मिलने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले