वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइलवर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

आगरा में मुठभेड़: एक लाख की नकदी के साथ शातिर टंगा दबोचा, गोली लगने से घायल

आगरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और चोर के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 28, 2025

आगरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और चोर के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक लाख रुपये नकद, हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस का दावा है कि यह बदमाश कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और इससे कई मामलों का खुलासा हो सकता है।संदिग्ध को रोकने पर की फायरिंग, जवाब में लगी गोली : एसीपी सदर ने जानकारी दी कि पुलिस टीम रात के समय जखौता चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया।

पुलिस को देखकर वह भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस पर जानलेवा फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। रुनकता निवासी है घायल बदमाश : पुलिस ने घायल चोर की पहचान प्रभु उर्फ टंगा निवासी रुनकता, थाना सिकंदरा के रूप में की है। उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

चोरी का माल और हथियार बरामद : पुलिस ने बदमाश के पास से एक लाख रुपये नकद, 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी बंद घरों को निशाना बनाकर ताले तोड़ने और नकबजनी की वारदातें करता था।

गैंग का सदस्य होने की आशंका : एसीपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि वह किसी संगठित चोरी गैंग का हिस्सा है। गिरफ्तारी से शहर में हालिया हुई कई चोरियों का खुलासा हो सकता है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले