रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

पांचालघाट की सुरक्षा व्यवस्था पर एडीजी-दिग ने कसा शिकंजा लापरवाही पर सख्त निर्देश

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सख्ती, घाट पर बढ़ाई जाएगी निगरानी और आपदा तैयारी”

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 31, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद के चर्चित पांचालघाट की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को उच्चाधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने थाना कादरीगेट क्षेत्र स्थित पांचालघाट का औचक स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, जल पुलिस की मौजूदगी और गोताखोरों की उपलब्धता को लेकर गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

गोताखोरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

एडीजी और डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि घाट पर पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

आपदा से निपटने की तैयारियों पर जोर

अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ संकेत दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले