मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराएमधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए

रिश्तों की कसौटी और भावनाओं की गहराई को छूने वाली कहानी

देखिए ‘वनवास’ ज़ी बॉलीवुड पर पहली बार, बुधवार, 10 दिसंबर, रात 9 बजे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, December 8, 2025

A story that touches on the test of relationships and the depth of emotions.

मुंबई : एक पिता, जिसकी यादें धुंधली पड़ रही हैं, जिसे अपनों की पहचान मुश्किल लगने लगी है, जिसे सहारे की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है… लेकिन उसी को अपनों ने तीर्थयात्रा पर अकेला छोड़ दिया। यह सिर्फ़ एक इंसान का अकेलापन नहीं, यह उस रिश्ते का टूटना है, जो सबसे गहरा और सबसे पवित्र माना जाता है। ‘ग़दर 2’ और ‘अपने’ जैसे कालजयी सिनेमाई अनुभव देने वाले अनिल शर्मा की फिल्म ‘वनवास’ – एक ऐसी कहानी, जो दिल को छू लेगी, आंखें नम कर देगी और शायद कई दिलों को सोचने पर मजबूर भी कर देगी।

यह फिल्म उन रिश्तों की परख है, जो समय के साथ कमज़ोर हो जाते हैं, उन सवालों का जवाब है, जिनसे हम अक्सर बचते रहते हैं| ज़ी बॉलीवुड पर पहली बार आ रही है ‘वनवास’ — 101% शुद्ध पारिवारिक फ़िल्म जो अकेले नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए बनी है । क्योंकि यह सिर्फ़ एक कहानी नहीं, बल्कि हमारी भावनाओं का आईना है। तो इस बुधवार, 10 दिसंबर, रात 9 बजे, अपने परिवार के साथ जुड़िए ज़ी बॉलीवुड पर और महसूस कीजिए वह हर भावना, जो किसी अपने को खोने के डर से गहराई तक महसूस होती है।

‘वनवास’ एक 101% शुद्ध दिल छू लेने वाला सफर है, जो रिश्तों की खूबसूरती का जश्न मनाती है। फिल्म के केंद्र में हैं नाना पाटेकर, जिनकी दमदार अदाकारी एक बार फिर साबित करती है कि वह आज भी बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी तीव्रता और सच्चाई हर दृश्य को जीवंत बना देती है। ‘गदर 2’ के बाद उत्कर्ष और सिमरत की हिट जोड़ी एक बार फिर ‘वनवास’ में साथ नजर आएगी, जो उनके किरदारों में नई ताजगी भर देती है। उत्कर्ष शर्मा अपने अभिनय में सच्चाई और आकर्षण जोड़ते हैं, तो सिमरत कौर अपनी प्रभावशाली अदायगी से दिल छू जाती हैं। यह फिल्म परिवार, प्यार और बलिदान की गहरी भावनाओं को खूबसूरती से उकेरती है, जो इसे बेहद जुड़ाव भरी और संवेदनशील बना देती है।

कुछ कहानियां दिल को छू जाती हैं, तो कुछ हमेशा के लिए यादों में बस जाती हैं। देखिए ‘वनवास’, ज़ी बॉलीवुड पर पहली बार, बुधवार, 10 दिसंबर, रात 9 बजे!

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले