कैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू - सोनभद्र: अवैध अस्पतालों पर मेहरबानी या मजबूरी? स्वास्थ्य विभाग की 'कागजी' कार्रवाई पर उठे सवाल - RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की सक्रियता: डीएम कार्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग से माँगा जवाब - विकास खण्ड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का ब्लांक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। - विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हुई या फिर पर्दे के पीछे हुआ कोई बड़ा खेलकैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू - सोनभद्र: अवैध अस्पतालों पर मेहरबानी या मजबूरी? स्वास्थ्य विभाग की 'कागजी' कार्रवाई पर उठे सवाल - RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की सक्रियता: डीएम कार्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग से माँगा जवाब - विकास खण्ड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का ब्लांक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। - विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हुई या फिर पर्दे के पीछे हुआ कोई बड़ा खेल

सोनभद्र में महिला उत्पीड़न का गंभीर मामला, पति और सास पर मानसिक प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी का आरोप

त्यक्ष रूप से मायके आकर अश्लील गालियां, अपमानजनक टिप्पणियां और जान से मारने की धमकियां दे रहा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, January 6, 2026

A serious case of harassment of a woman in Sonbhadra, where the husband and mother-in-law are accused of mental torture and threats to kill her.

सोनभद्र (करमा)। जिले के थाना करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदैनिया की रहने वाली विवाहिता आरती लिपाठी ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि विवाह के बाद से ही उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे वह पिछले एक–दो वर्षों से अपने मायके में रहने को मजबूर है।पीड़िता आरती लिपाठी का विवाह 5 फरवरी 2022 को ओबरा सेक्टर-8 निवासी परिक्षित दुबे पुत्र कृष्णकांत दुबे के साथ हुआ था।

इस दंपति की एक दो वर्षीय पुत्री वेदिशका भी है। आरती के अनुसार पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के चलते मामला वर्तमान में पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है। आरती ने आरोप लगाया है कि न्यायालय में मामला चलने के बावजूद उसका पति लगातार मोबाइल फोन, व्हाट्सएप और प्रत्यक्ष रूप से मायके आकर अश्लील गालियां, अपमानजनक टिप्पणियां और जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

पीड़िता का कहना है कि इस मानसिक उत्पीड़न में उसकी सास पुष्पा दुबे भी पूरी तरह से सहयोग कर रही हैं।पीड़िता ने बताया कि वह हर दिन भय और तनाव के माहौल में जीने को मजबूर है। मानसिक प्रताड़ना इस कदर बढ़ चुकी है कि उसका सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। आरती का यह भी आरोप है कि उसने इस संबंध में अपने नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

महिला उत्पीड़न के इस मामले ने स्थानीय स्तर पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि जब पीड़ित महिलाएं थानों के चक्कर काटने को मजबूर हों और सुनवाई न हो, तो न्याय कैसे मिलेगा?अब देखना यह होगा कि प्रशासन और पुलिस इस गंभीर आरोप पर कब संज्ञान लेते हैं और पीड़िता को न्याय व सुरक्षा मिलती है या नहीं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले