जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्सजिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

किसान को-ऑपरेटिव शुगर मिल सरसावा की वार्षिक साधारण बैठक सम्पन्न

मिल की वर्तमान उत्पादन क्षमता को 2750 टीसीडी से बढ़ाकर 5000 टीसीडी करने का प्रस्ताव पारित किया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, October 27, 2025

A proposal was passed to increase the production capacity of the mill from the present 2750 TCD to 5000 TCD.

सरसावा (अंजू प्रताप)। किसान को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री की वार्षिक साधारण बैठक (एजीएम) सोमवार को मिल समिति के विद्यालय भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की।

सोमवार को आयोजित बैठक में नकुड विधायक मुकेश चौधरी तथा मिल से जुड़े डेलीगेट्स डायरेक्टर एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान वर्ष 2018 की पूर्व वार्षिक बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। मिल की वर्तमान उत्पादन क्षमता को 2750 टीसीडी से बढ़ाकर 5000 टीसीडी करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही, फैक्ट्री में लगी पुरानी व अनुपयोगी मशीनरी को हटाने पर भी सहमति बनी।

बैठक में शासन से प्राप्त कार्यादेशों के अनुरूप मिल को अनुदान स्वीकृत कराने, सहकारी विभाग द्वारा प्रस्तावित नई उपविधियों को अंगीकृत करने तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 की आय-व्यय स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर डायरेक्टर राकेश चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, महावीर पंवार, संजय राठी, राजवीर पंवार, विश्वास कुमार सहित मिल कर्मी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले