मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तारमुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार

एसआईआर कार्य कर रहे एडीओ पंचायत को दबंग ने दी रिवाल्वर से जान से मारने की धमकी

बघौली ब्लाक मुख्यालय तिघरा की है घटना , एडीओ ने हत्या व सड़क हादसे की जताई आशंका

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, March 18, 2026

A powerful man threatened to kill the ADO Panchayat, who was working as SIR, with a revolver.

संत कबीर नगर । बखिरा एसआईआर कार्य कर रहे विकास खण्ड बघौली के एडीओ पंचायत को एक दबंग ने रिवाल्वर से जान से मारने की धमकी दी । घटना बुधवार को अपराह्न ढ़ाई बजे ब्लाक मुख्यालय तिघरा का है । एडीओ पंचायत ने हत्या होने तथ्य सड़क हादसे में मृत्यु कारित करने की भी आशंका व्यक्त किया है । एडीओ पंचायत ने घटना की लिखित सूचना प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा को दिया । प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि अभियोग पंजीकृत करके आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

विकास खण्ड बघौली में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद पर नियुक्त दीप श्रीवास्तव ने घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा को दिया है । उनका आरोप है कि दिनांक 18 मार्च 2026 को वह ब्लाक मुख्यालय तिघरा में एसआईआर कार्य निपटा रहे थे । समय अपराह्न लगभग ढाई बजे ग्राम पड़ोखर निवासी गौरव प्रताप यादव आए और गाली देते हुए सरकारी कार्य में खलल पैदा करते हुए रिवाल्वर से जान से मारने की धमकी दिया । एडीओ पंचायत का आरोप है कि ग्राम पंचायत पड़ोखर में ग्राम प्रधान की मृत्यु के पश्चात प्रधान का कार्य संचालित करने के लिए गठित एकल सदस्यीय कमेटी से आरोपी गौरव प्रताप यादव खुन्नस रखते हैं ।

इसके पहले भी बीते 8 मार्च 2026 को शहर खलीलाबाद स्थित उनके आवास पर आ करके रिवाल्वर से जान से मारने की धमकी दिया था । पुलिस अधीक्षक व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को प्रार्थना पत्र देने के बाद आज तक कोई कार्रवाई न होने से आरोपी गौरव प्रताप यादव का मनोबल बढ़ गया है । एडीओ पंचायत ने आशंका जताया है कि यदि मेरी हत्या होती है अथवा मार्ग दुर्घटना में मृत्यु होती है तो इसका जिम्मेदार गौरव प्रताप यादव ही होगा । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत का प्रार्थना पत्र मिला है । अभियोग पंजीकृत करके आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले