कैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू - सोनभद्र: अवैध अस्पतालों पर मेहरबानी या मजबूरी? स्वास्थ्य विभाग की 'कागजी' कार्रवाई पर उठे सवाल - RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की सक्रियता: डीएम कार्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग से माँगा जवाब - विकास खण्ड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का ब्लांक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। - विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हुई या फिर पर्दे के पीछे हुआ कोई बड़ा खेलकैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू - सोनभद्र: अवैध अस्पतालों पर मेहरबानी या मजबूरी? स्वास्थ्य विभाग की 'कागजी' कार्रवाई पर उठे सवाल - RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की सक्रियता: डीएम कार्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग से माँगा जवाब - विकास खण्ड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का ब्लांक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। - विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हुई या फिर पर्दे के पीछे हुआ कोई बड़ा खेल

मरीज को अस्पताल पहुंचाने निकले अधेड़ को युवक ने मारी भीषण टक्कर, सड़क पर बिखरे बाइक के परखच्चे; एक की हालत नाजुक

कस्बा प्रभारी ने लिया जायजा: अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए, मामले की जांच शुरू: पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाना शुरू किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, January 6, 2026

A middle-aged man was hit by a young man while trying to take a patient to the hospital, his bike was strewn across the road; one is in critical condition.

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया) । मंगलवार की सुबह दुद्धी कस्बा उस समय दहल उठा जब एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। यह दुर्घटना वार्ड संख्या छह में सभासद के मकान के ठीक सामने सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि युवक को भी चोटें आईं।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायल अवस्था में पड़े दोनों व्यक्तियों को उठाकर तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया। वहां मौजूद ड्यूटीरत चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार करते हुए दोनों की जांच की।

चिकित्सकीय परीक्षण में जितेंद्र पनिका (52 वर्ष), पुत्र बच्चन राम पनिका, निवासी ग्राम डूमरडीहा के दाहिने हाथ में गंभीर फ्रैक्चर पाया गया। उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए एक्स-रे जांच के लिए भेजा गया। वहीं दूसरी ओर युवक धर्मेंद्र साहनी (19 वर्ष), पुत्र अनिल साहनी, निवासी ग्राम डूमरडीहा को हल्की चोटें आईं, जिनका उपचार सीएचसी में जारी है।

परिजनों के अनुसार जितेंद्र पनिका अपने बेटे राहुल को सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर एंबुलेंस से पहले ही सीएचसी दुद्धी भिजवा चुके थे। इसके बाद वह स्वयं बाइक से एंबुलेंस के पीछे-पीछे जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई और यह हादसा हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कस्बा प्रभारी हरिकेश राम सीएचसी पहुंचे और घायलों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी और भीड़ का माहौल बना रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले