लखनऊ के दयानिधान पार्क में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल - पुरुलिया जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा पर विद्यालयों में साइबर सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता अभियान - मूसलाधार बारिश का असर: डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में घोषित किया अवकाश - एम्स रायबरेली में एंडोस्कोपी द्वारा बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाली गई पेट में फंसी आम की गुठली - सिम्भावली पुलिस नें, अवैध चाकू सहित युवक क़ो क़िया गिरफ्तारलखनऊ के दयानिधान पार्क में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल - पुरुलिया जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा पर विद्यालयों में साइबर सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता अभियान - मूसलाधार बारिश का असर: डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में घोषित किया अवकाश - एम्स रायबरेली में एंडोस्कोपी द्वारा बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाली गई पेट में फंसी आम की गुठली - सिम्भावली पुलिस नें, अवैध चाकू सहित युवक क़ो क़िया गिरफ्तार

दिल्ली के बाद अब जम्मू में ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत, 29 घायल

नौगाम इलाके के पास एक भीषण विस्फोट सीसीटीवी में कैद हो गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 15, 2025

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर बड़ा बम धमाका हुआ है। विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 29 लोग घायल हैं. इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा है. लोगों का कहना है कि थाना परिसर में जब्त किया गया अमोनियम नाइट्रेट रखा था, जिसकी जांच फॉरेंसिक टीम कर रही थी. आशंका है कि इसी अमोनियम नाइट्रेट में बड़ा विस्फोट हुआ है।
दिल्ली लाल किला विस्टफोट में जम्मू कश्मीर का कनेक्शन सामने आने के बाद जिन संदिग्ध आतंकियों को वहां से पकड़ा गया था, उनसे नौगाम थाना परिसर में ही पूछताछ की जा रही थी. इस दौरान 14 नवंबर शुक्रवार की देर रात ब्लास्ट में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना मिली थी. आशंका जताई गई कि परिसर में जांच के लिए लाए गए अमोनियम नाइट्रेट में ही यह ब्लास्ट हुआ है।
शुरुआती जानकारी जब मिली तो पता लगा कि शुक्रवार, 14 नवंबर की देर रात नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर या उसके आस-पास एक विस्फोट हुआ है. इस थाना परिसर में पहले से ही ध्वस्त किए गए आतंकी मॉड्यूल की जांच की जा रही है. कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया जाया गया है. तस्वीरों में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं. हालांकि, समय के साथ स्थिति की गंभीरता का पता लगा और 9 लोगों की मौत की खबर मिली।
श्रीनगर के नौगाम इलाके के पास एक भीषण विस्फोट सीसीटीवी में कैद हो गया. पुलिस की टीमें जब्त किए गए अमोनियम नाइट्रेट आदि का नमूना ले रही थीं. इसी दौरान नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर अमोनियम नाइट्रेट में विस्फोट हो गया. कथित तौर पर हताहतों की आशंका है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले