धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिलधर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल

मिशन शक्ति-5.0 के तहत राजेपुर विकास खण्ड में साइकिल रैली का भव्य आयोजन

रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, September 30, 2025

A large number of students, teachers, officials and villagers participated enthusiastically in the rally.

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद । मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत आज विकास खण्ड राजेपुर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, लैंगिक समानता तथा समाज में जागरूकता फैलाना रहा।साइकिल रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में सुरक्षा, समानता और जागरूकता के संदेश लिखी तख्तियां थामीं और नारे लगाकर समाज में महिला सुरक्षा का संदेश दिया।
अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति महिलाओं की आत्मनिर्भरता, व्यक्तिगत सुरक्षा और समान अधिकार की दिशा में एक अहम पहल है। इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और ग्रामीण स्तर पर भी बेटियों के हक और सुरक्षा को लेकर चेतना बढ़ती है।
यह साइकिल रैली ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मुख्यालय पर आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए जिससे युवाओं और समाज में सुरक्षा व समानता को लेकर जागरूकता बनी रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले