मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तारमुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार

महिला दिवस पर जनता देश संगठन महिला विंग का भव्य महिला सम्मेलन आयोजित

सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनता देश संगठन (जीडीएस) महिला विंग के तत्वावधान में एक भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन एक फार्म हाउस, अंबाला रोड पिलखनी में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे के नेतृत्व में संपन्न हुआ,

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, March 8, 2026

A grand women's conference was organised by the women's wing of the Janata Desh Organisation on Women's Day.

सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनता देश संगठन (जीडीएस) महिला विंग के तत्वावधान में एक भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन एक फार्म हाउस, अंबाला रोड पिलखनी में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण और जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (भानु) की वरिष्ठ नेत्री चौधरी प्रीति माजरा (धर्मपत्नी चौधरी राजू माजरा जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानु) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वह अपने निज निवास माजरा से अपने काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और उपस्थित महिलाओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने संबोधन में चौधरी प्रीति माजरा ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं देश के विकास में बराबर की भागीदार हैं।

उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को इस सराहनीय पहल के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं राजनीति, प्रशासन, खेल, शिक्षा और विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की राजधानी दिल्ली की कमान भी एक महिला के हाथों में है, जो महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है।

उन्होंने समाज से आह्वान करते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि बेटियां शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी तो समाज और राष्ट्र दोनों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को पढ़ाएं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में आयोजक एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता देश संगठन महिला विंग भविष्य में भी महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

जनता देश संगठन जीडीएस महिला विंग के द्वारा महिला दिवस के अवसर पर विशिष्ट अथिति के रूप में पहुंची श्रीमति मीना कुमारी बौद्ध, श्रीमति सुनिता जैन, श्रीमति प्रीति माजरा, श्रीमति ममता पटेल, श्रीमति निशा बर्मन, श्रीमति अनिता, सिस्टर मबल, डांक्टर अतुल वर्मा, श्रीमति पूनम देवी, पूर्व प्रधान श्रीमति सुमित्रा देवी, तथा महिला विंग की पदाधिकारी उमा, प्रवेश, सुनिता, कोमल, बालेश, संजीता, बरखा, कोमल देवी, सपना, सोनियां, सुमन व संगीता चौधरी इत्यादि मौजूद रही। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश अध्यक्षा श्रीमति बबीत कश्यप ने की।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले