मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराएमधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए

कार में लगा भाजपा का झंडा और भारत सरकार का प्रतिनिधि बताने वाले बहरूपिये पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

कलीम खां ने भाजपा मंडल अध्यक्ष कटरा रजत शर्मा पर किया था जानलेवा हमला

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, December 5, 2025

गोपाल गुप्ता क्राइम ब्यूरो
शाहजहांपुर। कटरा थाना क्षेत्र में खुद को भारत सरकार का प्रतिनिधि बताने वाले एक बहरूपिये पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित कलीम खां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

उसके पास से एक कार भी बरामद हुई है, जिस पर भारत सरकार और अशोक स्तंभ के चिन्ह लगे पाए गए। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब कायस्थान मोहल्ला निवासी रजत शर्मा, जो भाजपा मंडल अध्यक्ष भी हैं, ने आरोप लगाया कि कलीम खां ने जान से मारने की नियत से उनकी गर्दन दबाकर हत्या का प्रयास किया। घटना उस समय हुई जब रजत शर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाई लेने गए थे।
पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कलीम खां को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह खुद को भारत सरकार का प्रतिनिधि, तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान (करीबी/प्रतिनिधि) बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन पर सरकारी चिन्ह लगाकर खुद को महत्वपूर्ण पदाधिकारी बताना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

थाना पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी प्रतीक अधिनियम के उल्लंघन सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल कलीम खां से पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी खंगाल रही है कि उसने इस झूठे परिचय का इस्तेमाल किन-किन जगहों पर किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले