बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

राकेश पाण्डेय प्रधान प्रतिनिधि की अचानक निधन से क्षेत्र में मातम

प्रधान प्रतिनिधि के निधन पर ग्रामवासियों के लिए गहरी क्षति:सुमेश्वरनाथ तिवारी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, October 3, 2025

The death of the head representative is a deep loss for the villagers: Sumeshwarnath Tiwari

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ

देवरिया,भटनी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकउर फकीर गांव के प्रधान प्रतिनिधि राकेश पाण्डेय उम्र तकरीबन (40) साल पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राकेश पाण्डेय अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे।

उनका अचानक जाना ग्रामवासियों के लिए गहरी क्षति के समान है।परिजनों के अनुसार राकेश पाण्डेय का स्वास्थ्य ठीक था परंतु अचानक आई इस दुखद घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। वे अनिल पाण्डेय के भतीजे थे। उनके परिवार में एक लड़का आदित्य एवं एक लड़की आकांशा है, जिन पर अब पिता का साया उठ गया।

इस घटना से पूरा परिवार गहरे दुख में डूबा है। निधन की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उनके निवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि राकेश पाण्डेय हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे और उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। पत्रकार रमन तिवारी, नितेश सिंह शिब्बू, दिलीप गिरी,राजन सिंह, भारी संख्या में लोगो ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले