गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

धारदार हथियार से मजदूरों की हत्या कर खुद अपने घर में लगाई आग,छः की मौत

रामगांव के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में बुधवार सुबह एक ग्रामीण ने दो किशोरों को खेत में लहसुन की बोवाई के लिए बुलवाया। लहसुन की बोवाई से इनकार करने पर धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

बहराइच। रामगांव के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में बुधवार सुबह एक ग्रामीण ने दो किशोरों को खेत में लहसुन की बोवाई के लिए बुलवाया। लहसुन की बोवाई से इनकार करने पर धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद को परिवार सहित कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दंपती व दो बेटियों समेत चार लोग जिंदा जल गए, चार मवेशियों की भी झुलसकर मौत हुई है।

रामगांव थानाक्षेत्र के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में विजय कुमार खेती और पशुपालन का काम करता था। बुधवार सुबह खेत में लहसुन की बोवाई के लिए विजय ने गांव के सूरज यादव (14) पुत्र लच्छी राम और सनी वर्मा (13) पुत्र ओमप्रकाश को घर बुलवाया। नवरात्र का अंतिम दिन होने के चलते व घर पर काम अधिक होने की बात कह कर दोनों ने खेत में काम करने से इन्कार कर दिया। इसी बात से गुस्साए विजय ने अपने घर के आंगन में धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद विजय ने खुद को पत्नी व बेटियों सहित कमरे के अंदर बंद कर घर में आग लगा ली।

आग लगने पर कमरे में बंद लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू किया। गांव के लोग दौड़े, लेकिन आंगन में लहूलुहान दो लाशों को देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरे के अंदर आग की लपटों से घिरे लोग चीख चिल्ला रहे थे। फायर ब्रिगेड और रामगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन के आल्हा अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले