अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

जिलाध्यक्ष की अगुवाई में किसानों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं और 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

गन्ना मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया, भूमाफियाओं का कब्जा, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस, रजिस्ट्री कार्यालयों में अवैध उगाही,

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, September 15, 2025

रामगोपाल कुशवाहा ब्यूरो

पीलीभीत। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने किसानों की आवाज बुलंद करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। किसान भवन, मंडी परिसर से सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और वाहनों का काफिला लेकर संगठन के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी की अगुवाई में किसानों ने अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं और 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।


किसानों ने बताया कि बाढ़ से सबसे बड़ा नुकसान खेती-किसानी को हुआ है, लेकिन पीड़ितों को न तो मुआवजा मिल रहा है और न ही राहत सामग्री पारदर्शिता से बांटी जा रही। गन्ना मिलों पर करोड़ों रुपये का बकाया, भूमाफियाओं का कब्जा, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस, तहसीलों व रजिस्ट्री कार्यालयों में अवैध उगाही, खाद की किल्लत, आवारा पशुओं का आतंक और गौशालाओं में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर किसानों ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए।

किसानों का कहना था कि जब तक गन्ना किसानों का भुगतान ब्याज सहित नहीं होता और भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगती, तब तक किसान चैन से बैठने वाले नहीं हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि किसानों के धैर्य की परीक्षा न ली जाए, वरना मंडी से लेकर मिल गेट और तहसीलों तक आंदोलन होगा। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने भरोसा दिलाया कि सभी मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन में शामिल किसानों ने नारेबाजी कर सरकार और अफसरशाही को घेरा। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं पर तत्काल अमल नहीं हुआ तो अगली बार और बड़ा आंदोलन होगा। मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, जिन्होंने ऐलान किया कि भाकियू (भानु) किसानों के हक की लड़ाई हर हाल में जारी रखेगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले