दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

संक्रामक रोगों से बचाने के लिए सचिव व प्रधान ने गांवों में चलाया अभियान

बाढ़ प्रभावित गांवों में सैनिटाइजिंग, एंटी लारवा स्प्रे और फॉगिंग

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, September 15, 2025

रामगोपाल कुशवाहा ब्यूरो

कलीनगर/ पीलीभीत ।विकासखंड की ग्राम पंचायत महाराजपुर बाढ़ प्रभावित गांव में संक्रामक रोगों की रोकथाम – के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंध विशेष अभियान चलाया गया। सचिव राजेश कुमार गौतम के – निर्देश पर ग्राम प्रधान मनजीत साना ने ग्राम पंचायत में – सैनिटाइजिंग स्प्रे, एंटी लारवा का – छिड़काव एवं फॉगिंग की गई। लगातार हो रही बरसात और शारदा – नदी के उफान से क्षेत्र के कई गांव जलभराव की चपेट में हैं।

ऐसे हालात में मच्छरों और अन्य कीटों की संख्या तेजी से बढ़ने – लगी है, जिससे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया और अन्य संक्रामक रोग फैलने का खतरा मंडरा रहा है।इसे देखते हुए प्रशासन और ग्राम पंचायत की ओर से एंटी लारवा स्प्रे और सैनिटाइजिंग का छिड़काव कराया गया। सैनिटाइजिंग स्प्रे के माध्यम से पंचायतों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की पहल की जा रही है।

वहीं फॉगिंग से गांव-गांव मच्छरों को नियंत्रित करने
का काम किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को संक्रामक रोगों से बचाया जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ की आपदा के बीच प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान से उन्हें काफी राहत मिली है। सचिव राजेश कुमार गौतम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित पंचायतों में स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। लगातार निगरानी के साथ जरूरत पड़ने पर दवाइयों का छिड़काव और फॉगिंग दोबारा भी कराई जाएगी।

गौरतलब है कि बाढ़ से प्रभावित इन गांवों में ग्राम प्रधान मनजीत साना और सचिव राजेश गौतम के प्रयास से कई दिनों से खाद्य सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है। अब स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा के मोर्चे पर भी विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों से बचाने की कोशिशें की जा रही हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले