एसआईआर कार्य कर रहे एडीओ पंचायत को दबंग ने दी रिवाल्वर से जान से मारने की धमकी - नरेन्‍द्र मोदी ने राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों को संबोधित किया - अमृतपुर थाने का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं कीगहन समीक्षा,पाई गयी संतोषजनक - आईएमए ने किया खेल महोत्सव का आयोजन - द्रौपदी मुर्मु ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लियाएसआईआर कार्य कर रहे एडीओ पंचायत को दबंग ने दी रिवाल्वर से जान से मारने की धमकी - नरेन्‍द्र मोदी ने राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों को संबोधित किया - अमृतपुर थाने का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं कीगहन समीक्षा,पाई गयी संतोषजनक - आईएमए ने किया खेल महोत्सव का आयोजन - द्रौपदी मुर्मु ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

इंडो-नेपाल सीमा पर कर दी गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

एसएसबी के साथ-साथ पुलिस और पीएसी बल भी तैनात किया गया ।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, September 12, 2025

रामगोपाल कुशवाहा ब्यूरो

पूरनपुर। हजारा और माधोटांडा थाना क्षेत्र के सीमा से सटे गांवों में कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। सीमा पर लगभग 30 प्वाइंट बनाकर 24 घंटे शिफ्ट वार ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसबी के साथ-साथ पुलिस और पीएसी बल भी तैनात किया गया है।

अफसर खुद बॉर्डर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर हालात पर नजर रख रहे हैं। एसएसबी ने सीमा पर गश्त तेज कर दी है, जबकि पुलिस ने सभी पगडंडियों और जंगल के रास्तों को बंद कर दिया है।बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को नेपाल आने-जाने की इजाजत नहीं है। भारतीय सीमा से भी नागरिकों को बॉर्डर पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सुरक्षा की दृष्टि से खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। एलआईयू, स्पेशल इंटेलिजेंस, आईबी और एसएसबी इंटेलिजेंस संयुक्त रूप से हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। एसपी अभिषेक यादव के अनुसार नेपाल में हुई हिंसा को देखते हुए पीलीभीत जिले की सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त गश्त जारी है तथा पीएसी बल की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले