मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराएमधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए

सुभाष नगर, मेडिकल कॉलेज, नैनीताल ढाबा, सिटी ककरा, सहित कई क्षेत्र हुए जल मग्न

शाहजहांपुर में बाढ़ का कहर, प्रशासन अलर्ट

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

गोपाल गुप्ता क्राइम ब्यूरो
शाहजहांपुर गर्रा तथा खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत बाढ प्रभावित स्थानों का प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रहे है जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी निरीक्षण के दौरान जनपद के विभिन्न तटीय एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर नदी के जलस्तर का जायजा लिया तथा उपस्थित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नदी के जलस्तर पर सतत निगरानी रखी जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात टीमें अलर्ट मोड में रहें। निचले एवं प्रभावित इलाकों के निवासियों को समय-समय पर सचेत किया जाए। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु लगातार जागरूक किया जाए।

संवेदनशील इलाकों में गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। आपदा की स्थिति में पुलिस व प्रशासनिक टीमें समन्वय बनाकर कार्य करें। अपर पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आकस्मिक घटना पर तत्परता के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। शाहजहांपुर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी के जलस्तर व बाढ से सम्बन्धित सटीक जानकारी हेतु सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारियों/थाने से सम्पर्क बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले