रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

शान्तिकुञ्ज की गौशाला पर होगी मासिक गोष्ठी एवं गायत्री महायज्ञ

वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा जी का महाप्रयाण दिवस मनाया जाएगा।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, September 5, 2025

पूरनपुर/पीलीभीत। रविवार को माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर पूरनपुर पर वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा जी का महाप्रयाण दिवस मनाया जाएगा।
प्रातः कालीन बेला में प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक नौ कुण्डीय मासिक गायत्री महायज्ञ एवं मासिक कार्यकर्ता गोष्ठी संपन्न होगी।गायत्री परिवार के तहसील संयोजक राम औतार कुशवाह ने बताया कि गोष्ठी में सामूहिक श्राद्ध तर्पण हेतु तिथियां निर्धारित की जायेंगी।

प्रतिवर्ष श्राद्ध पक्ष में माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर पर सामूहिक श्राद्ध तर्पण का कार्यक्रम सम्पन्न होता है जिसके अंतर्गत सैकड़ों श्रद्धालु अपने – अपने पूर्वजों का श्राद्ध तर्पण कर्म सम्पन्न कर पूर्वजों का आशीर्वाद ग्रहण करते हैं।सामूहिक श्राद्ध तर्पण की तिथियों का निर्धारण 07 सितम्बर को मासिक गोष्ठी में माता भगवती देवी गौशाला पर किया जाएगा।

अतः जो भी श्रद्धालु अपने-अपने पूर्वजों का श्राद्ध तर्पण माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर पर संपन्न करना चाहते हैं,वह 07 सितंबर को पहुंचकर अपना-अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले।अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित होने वाले सभी संस्कार नि: शुल्क सम्पन्न होते हैं। अतः आवश्यकतानुसार कोई भी संस्कार कभी भी सम्पन्न कराया जा सकता है परन्तु उसके लिए 15 दिन पूर्व नि: शुल्क रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है। गायत्री परिवार के पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से पूजन – यज्ञ आदि के साथ संस्कार वैदिक रीति से प्रेरणाप्रद , शिक्षाप्रद व्याख्यानों के साथ सम्पन्न कराये जाते हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले