400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

हमीरपुर से एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के लिए तेलंगाना जाएंगे : चकदहा प्रधान अवधेश कुमार

जनपद में बेहतर कार्य कर रहे ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीओ, डीपीएम और सचिवों को पांच दिवसीय एक्स्पोज़र विजिट कार्यक्रम के लिए तेलंगाना भेजा जा रहा है।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, September 4, 2025

मौदहा (हमीरपुर) – जनपद में बेहतर कार्य कर रहे ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीओ, डीपीएम और सचिवों को पांच दिवसीय एक्स्पोज़र विजिट कार्यक्रम के लिए तेलंगाना भेजा जा रहा है। इसमें हमीरपुर जनपद के मौदहा ब्लॉक के चकदहा ग्राम पंचायत के प्रधान अवधेश कुमार का चयन किया गया है।

प्रदेश से चुनी गई 30 सदस्यीय टीम 8 से 12 सितंबर तक तेलंगाना के विभिन्न उत्कृष्ट पंचायतों का भ्रमण करेगी। इस दौरान प्रतिनिधि वहां के पंचायत मॉडल, नई तकनीकों और नवाचारों का अनुभव प्राप्त करेंगे।निदेशक पंचायती राज अमित कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए जानकारी दी कि चयनित टीम को स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास की बेहतर व्यवस्था सीखने का अवसर मिलेगा।

ग्राम प्रधान अवधेश कुमार के चयन की खबर मिलते ही चकदहा गांव में उत्साह का माहौल है। समर्थकों और ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गर्व की बात बताया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले