राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त - जुए की फड़ पर पकड़ा गया सक्ती पुलिस का आरक्षक, एसपी ने किया तत्काल निलंबित - रसिया पंचायत में दम तोड़ती ‘नल-जल योजना’ - सप्तऋषि वाटिका के माध्यम से पर्यावरण और संस्कृति को जोड़ने की पहल सराहनीय: स्वतंत्र देव सिंहराम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त - जुए की फड़ पर पकड़ा गया सक्ती पुलिस का आरक्षक, एसपी ने किया तत्काल निलंबित - रसिया पंचायत में दम तोड़ती ‘नल-जल योजना’ - सप्तऋषि वाटिका के माध्यम से पर्यावरण और संस्कृति को जोड़ने की पहल सराहनीय: स्वतंत्र देव सिंह

चिकित्सा अधीक्षक डॉ० राजेश सिंह द्वारा कल्यानपुर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया

बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की गई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 3, 2025

Kanpur Nagar Breaking News

कानपुर नगर | सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्यानपुर, कानपुर नगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० राजेश सिंह द्वारा कल्यानपुर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान प्राथमिक विद्यालय काशीराम नगर कटरीशंकरपुर सहाय स्थित बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। डॉ० राजेश सिंह ने वहां तैनात स्वास्थ्य टीम के चिकित्सक डॉ० राजीव शुक्ला को शिविरवासियों को सतत एवं समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में ग्राम चैनपुरवा में आयोजित हेल्थ कैम्प का अवलोकन किया गया, जहां डॉ० आनन्द कुमार गौतम द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही थीं। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी भी ली गई। वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव कराने तथा क्लोरीन की दवा वितरण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट श्री राघवेन्द्र शर्मा एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक श्री शिवम वर्मा भी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले