एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

इफको द्वारा नैनो उर्वरकों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव सुल्तानपुर | जनपद में इंडियन फॉर्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा जनपद सुल्तानपुर के कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में बिक्री प्रभारियों हेतु नैनो उर्वरकों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी श्री सदानंद चौधरी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, September 4, 2025

Sultanpur Breaking News

संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव

सुल्तानपुर | जनपद में इंडियन फॉर्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा जनपद सुल्तानपुर के कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में बिक्री प्रभारियों हेतु नैनो उर्वरकों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी श्री सदानंद चौधरी रहे, जिन्होंने सभी बिक्री प्रभारियों को नैनो उर्वरकों के महत्व एवं उनके लाभों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इफको जिला प्रबंधक श्री सानू शुक्ला ने की।

इस अवसर पर इफको लखनऊ से पधारे उप महाप्रबंधक श्री एस. के. वर्मा तथा के.वी.के. वैज्ञानिक डॉ. सी. के. त्रिपाठी भी उपस्थित रहे अपने संबोधन में श्री सानू शुक्ला ने किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के प्रयोग की विधि एवं उनके लाभ को विस्तार पूर्वक बताया। इफको के उप महाप्रबंधक श्री एस. के. वर्मा ने इफको के अन्य उत्पादों और बिक्री प्रोत्साहन राशि योजनाओं की जानकारी दी। वहीं डॉ. सी. के. त्रिपाठी ने बताया कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से मृदा स्वास्थ्य की रक्षा और संतुलित पोषण सुनिश्चित किया जा सकता है।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 50 बिक्री केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले