जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

आजमगढ़ इलाज कराकर लौट रहे मां-बेटे को कार ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा गंभीर

बूढनपुर संवाददाता अमित यादव एडवोकेटअतरौलिया, आजमगढ़। स्थानीय बूढनपुर तहसील क्षेत्र के महेंदवारा, शाहपुर के पास बुधवार को दोपहर एक दर्दनाक हादसे में उदैना निवासी हरिकिशन निषाद (35 वर्ष) अपनी मां सुरसत्ती देवी (67 वर्ष) का इलाज कराकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल को एक कार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 6, 2025

बूढनपुर संवाददाता अमित यादव एडवोकेट
अतरौलिया, आजमगढ़। स्थानीय बूढनपुर तहसील क्षेत्र के महेंदवारा, शाहपुर के पास बुधवार को दोपहर एक दर्दनाक हादसे में उदैना निवासी हरिकिशन निषाद (35 वर्ष) अपनी मां सुरसत्ती देवी (67 वर्ष) का इलाज कराकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, हरिकिशन अपने मां-बेटे के साथ बूढनपुर से लौट रहे थे, जब दोपहर करीब 12 बजे शाहपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मारी। हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी लेकर अतरौलिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचा। स्थानीय लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुरसत्ती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरिकिशन की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंचे अतरौलिया थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चूंकि हादसा अहिरौला थाना क्षेत्र में हुआ, उन्होंने तत्काल थानाध्यक्ष अहिरौला प्रदीप कुमार से संपर्क किया। इसके बाद थानाध्यक्ष अहिरौला अतरौलिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और शव व कार को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।मृतका के पति त्रिवेणी निषाद खेती-बाड़ी करते हैं। परिवार में दो पुत्र रामजी निषाद और हरिकिशन निषाद तथा एक पुत्री है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले