जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फर्रुखाबाद में बाढ़ का कहर: राजेपुर के गंगा पार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप, मरम्मत कार्य जारी

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रुखाबाद | रामगंगा और गंगा नदियों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण राजेपुर के गंगा पार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बाढ़ के पानी से बिजली घरों में जलभराव होने से मशीनें बंद पड़ी हैं, जिससे क्षेत्र के

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रुखाबाद | रामगंगा और गंगा नदियों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण राजेपुर के गंगा पार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बाढ़ के पानी से बिजली घरों में जलभराव होने से मशीनें बंद पड़ी हैं, जिससे क्षेत्र के लोग अंधेरे में परेशान हैं।

बिजली विभाग के एसडीओ विनोद शुक्ला ने बताया कि विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। जैसे ही पानी का स्तर कम होगा, उपकरणों की मरम्मत कर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।इस बीच जेई शिवम तिवारी और उनकी टीम 33 केवी लाइन में आई खराबी को ठीक करने में लगी हुई है। बिजली उपकेंद्र में बाढ़ के पानी से मशीनें खराब हो गई हैं।

विभाग ने आश्वासन दिया है कि मरम्मत कार्य तेजी से पूरा कर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।बिजली गुल होने के कारण क्षेत्र में कई समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। संचार सेवाएं प्रभावित हैं, पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है और रात में अंधेरे के कारण सुरक्षा की चिंताएं बढ़ गई हैं। ग्रामीण प्रशासन से बिजली जल्द बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले