मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराएमधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए

एजेंट की आंखों में मिर्च डालकर बाइक सवार बदमाशों ने उसका बैग लूट लिया

संवाददाता अमरकांत शर्मा।नहटौर। समूह के सदस्यों से वसूली करके लौट रहे एजेंट की आंखों में मिर्च डालकर बाइक सवार बदमाशों ने उसका बैग लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।एक निजी फाइनेंस कंपनी का एजेंट गौरव पुत्र मदनपाल सिंह निवासी मोहल्ला पटवारियान मंडावर बुधवार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

संवाददाता अमरकांत शर्मा।नहटौर। समूह के सदस्यों से वसूली करके लौट रहे एजेंट की आंखों में मिर्च डालकर बाइक सवार बदमाशों ने उसका बैग लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।एक निजी फाइनेंस कंपनी का एजेंट गौरव पुत्र मदनपाल सिंह निवासी मोहल्ला पटवारियान मंडावर बुधवार को गांव तरकौला से समूह के सदस्यों से वसूली करके लौट रहा था। बताया जाता है कि गांव से कुछ ही दूरी पर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी तथा उसका बैग लूटकर भाग खडे हुए। जिसमें लगभग पैसठ रूपये की रकम तथा लेपटॉप आदि बताया जा रहा है।

घटना की सूचना पर एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ अभय कुमार पांडे, थानाध्यक्ष धीरज सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित से घटना के विषय में जानकारी ली। इस दौरान बडी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले