400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

DM की ऑनलाइन मीटिंग में चलने लगा पोर्न वीडियो

महराजगंज में DM की मीटिंग में उस समय अफरा तफरी मच गई जब शिक्षा विभाग की E-चौपाल में पोर्न रील चलने लगी, सकते में आए अधिकारी फौरन मीटिंग से लेफ्ट कर गए। जानकारी के मुताबिक यह मामला 7 अगस्त का है, E-चौपाल जूम पर हो रही थी।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 10, 2025

महराजगंज में DM की मीटिंग में उस समय अफरा तफरी मच गई जब शिक्षा विभाग की E-चौपाल में पोर्न रील चलने लगी, सकते में आए अधिकारी फौरन मीटिंग से लेफ्ट कर गए। जानकारी के मुताबिक यह मामला 7 अगस्त का है, E-चौपाल जूम पर हो रही थी। इसमें DM संतोष कुमार शर्मा के अलावा BSA, BEO, हेडमास्टर, टीचर और आम लोग जुड़े थे। 9 अगस्त को BSA के आदेश पर BEO ने कोतवाली में 2 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्कूलों की समस्याओं को लेकर DM ले रहे थे ऑनलाइन मीटिंग

प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाई स्कूलों की समस्याओं को लेकर DM संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ई-चौपाल आयोजित की गई थी। स्कूलों की समस्या बतानी थी। जिला सूचना अधिकारी ने जूम मीटिंग का लिंक ग्रुपों में शेयर किया था। DM, BSA और शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ ऑनलाइन जुड़े हुए थे। ई-चौपाल के दौरान जेसन जूनियर नाम के यूजर ने अपनी स्क्रीन शेयर की और पोर्न वीडियो चला दिया।

इसके बाद अफसर ई-चौपाल छोड़कर लेफ्ट हो गए। इसी दौरान एक दूसरे यूजर अर्जुन ने गंदी भाषाओ का इस्तेमाल किया। BSA रिद्धि पांडेय के आदेश पर BEO फरेन्दा सुदामा प्रसाद ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों अज्ञात के खिलाफ जांच कर रही है।जिला प्रशासन ने इसे गंभीर मानते हुए तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले