कौशिक्स विजडम प्री स्कूल का शुभारंभ: शिक्षा को मिली नई दिशा
दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो
पीलीभीत। शहर की शिक्षा व्यवस्था में एक नई ऊर्जा का संचार करते हुए प्रख्यात शिक्षाविद दंपत्ति नितिन कौशिक और भावना कौशिक ने ‘कौशिक्स विजडम प्री स्कूल’ की नींव रखी है। इस अत्याधुनिक, पूर्णतः वातानुकूलित इंग्लिश मीडियम प्रीस्कूल का शुभारंभ 2 फरवरी 2025 को गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार तथा एसडीएम रितु पुनिया की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने माहौल को प्रेरणादायक बना दिया।
नितिन कौशिक और भावना कौशिक, शिक्षा के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक समय से कार्यरत हैं। उन्होंने इस स्कूल की स्थापना इस उद्देश्य से की कि बच्चों को प्रारंभ से ही गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त और नवाचारी शिक्षा मिले।
भावना कौशिक एमएससी (केमिस्ट्री), एमए (इंग्लिश) और बीएड हैं। उन्होंने 2004 से अपने शिक्षण करियर की शुरुआत की और 2017 से 2024 तक बेन हर गुरुकुल में प्रधानाचार्या रहीं।
नितिन कौशिक, जो एमएससी (मैथ्स) और बीएड धारक हैं, 2003 से 2024 तक बेन हर स्कूल में गणित शिक्षक एवं डीन एक्टिविटीज रहे। वे CBSE के रेसॉर्स पर्सन हैं और कई जिलों में शिक्षक प्रशिक्षण दे चुके हैं।
यह प्री-स्कूल पीलीभीत के धुनों वाला चौराहा मार्ग पर स्थित है और पूर्णतः वातानुकूलित है। बच्चों के लिए आयु के अनुसार निम्नलिखित चार शैक्षिक वर्ग निर्धारित किए गए हैं:प्ले ग्रुप: 2–3 वर्ष,प्री-नर्सरी: 3–4 वर्ष,नर्सरी: 4–5 वर्ष,केजी: 5–6 वर्ष साथ ही विद्यालय में खेल आधारित शिक्षण, रचनात्मक गतिविधियाँ, बौद्धिक विकास, सामाजिकता और आत्मनिर्भरता को शिक्षा के मूल स्तंभ बनाया गया है।
प्रबंधन की सोच: शिक्षा से चरित्र निर्माण तक
विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना कौशिक कहती हैं। “बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके जीवन की दिशा तय करती है। हमारा उद्देश्य उन्हें केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें एक अच्छा इंसान और जागरूक नागरिक बनाना है।”
वहीं प्रबंध निदेशक नितिन कौशिक के अनुसार “हर बच्चा अद्वितीय होता है। जरूरत है उसे सही माहौल और मार्गदर्शन देने की। कौशिक्स विजडम प्रीस्कूल में हम बच्चों को आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों की शिक्षा एक साथ देने का प्रयास कर रहे हैं।”
नितिन कौशिक के पास NEP 2020, हैप्पी स्टूडेंट्स, मैथ्स फोबिया, इनोवेटिव टीचिंग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण देने का समृद्ध अनुभव है। वे JCI इंडिया के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब ये अनुभव ‘कौशिक्स विजडम प्रीस्कूल’ के संचालन और पाठ्यक्रम निर्माण में समाहित किए जा रहे हैं, जिससे विद्यालय की गुणवत्ता राष्ट्रीय मानकों पर आधारित है।
विद्यालय की संरचना में आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है। सीसीटीवी निगरानी, व्यक्तिगत देखरेख और मूल्य आधारित शिक्षा इसकी विशेषताएं हैं। हर गतिविधि में बच्चों के चरित्र और सामाजिकता के निर्माण पर फोकस किया जाता है।
शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2025 से आरंभ हो चुका है। वर्तमान में सीमित सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर +91 75052 64243 पर संपर्क कर सकते हैं।
नितिन और भावना कौशिक को शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों से कई सम्मान प्राप्त हैं। अब उन्होंने अपने अनुभव को पीलीभीत के बच्चों की शिक्षा में समर्पित कर जिले को गौरव का अवसर प्रदान किया है।
स्कूल का पता धुनों वाला चौराहा मार्ग, कोतवाली एवं एलआईयू कार्यालय के निकट, पीलीभीत संपर्क: +91 75052 64243 कर सकते हैं।
बताते चले की‘कौशिक्स विजडम प्रीस्कूल’ न केवल प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र है, बल्कि यह बच्चों के जीवन निर्माण की प्रयोगशाला भी है। यह प्रीस्कूल पीलीभीत के लिए एक शैक्षिक उपहार है, जो संस्कार, गुणवत्ता और नवाचार का संगम प्रस्तुत करता है।