मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराएमधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए

ग्रामों में चोरियों की अफवाहों को लेकर पुलिस सतर्क प्रभारी निरीक्षक ने की बैठकें

संवाददाता हैदर राजा नूरपुर। क्षेत्र में चोरियों एवं अफवाहों को लेकर फैल रहे भय के माहौल के मद्देनज़र नूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जयभगवान सिंह ने एक सक्रिय पहल करते हुए ग्राम भवानीपुर तरकोला, अलीनगर पालनी एवं मोरना में सुरक्षा समितियों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की।प्रभारी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

संवाददाता हैदर राजा नूरपुर। क्षेत्र में चोरियों एवं अफवाहों को लेकर फैल रहे भय के माहौल के मद्देनज़र नूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जयभगवान सिंह ने एक सक्रिय पहल करते हुए ग्राम भवानीपुर तरकोला, अलीनगर पालनी एवं मोरना में सुरक्षा समितियों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की।प्रभारी निरीक्षक ने इन गांवों में जाकर ग्रामीणों को अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चोरी या चोरों की अफवाहें फैलाकर समाज में डर पैदा करना भी एक दंडनीय अपराध है। इसके लिए उन्होंने सुरक्षा समितियों को विशेष रूप से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की सलाह दी।वही ग्राम मोरना एक विशेष गोष्ठी के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को अफवाहों से बचने, आपसी संवाद बढ़ाने और रात्रि गश्त को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि अफवाहें फैलने से न केवल आम जनमानस में भय उत्पन्न होता है, बल्कि कभी-कभी निर्दोष लोग भी भीड़ का शिकार हो जाते हैं।पुलिस की इस पहल से ग्रामीणों में संतोष का माहौल देखा गया और उन्होंने सहयोग का आश्वासन भी दिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले