रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

पृथ्वी नाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था सीता द्वार मंदिर से जल भरकर हुआ रवाना

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जिले के विभिन्न शिव मंदिरों,शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का हुजूम बढ़ता जा रहा है। कंधे पर कावड़ व कांवड़ के दोनों हिस्सों में बंधी रस्सी के सहारे तामपात्र के लौटे में तथा प्लास्टिक से

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जिले के विभिन्न शिव मंदिरों,शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का हुजूम बढ़ता जा रहा है। कंधे पर कावड़ व कांवड़ के दोनों हिस्सों में बंधी रस्सी के सहारे तामपात्र के लौटे में तथा प्लास्टिक से बने घड़े में गंगाजल भरकर, गेरूआ वस्त्र धारण करके बोल बम बोल बम का नारा लगाते हुए कावड़िया नंगे पांव झूमते नाचते गाते, भोले नाथ का गुड़ गान करते हुए जिले के विभिन्न मार्ग से होते हुए जाते नजर आ रहे है।

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए रविवार को सुबह सबेरे सेकड़ी की संख्या में कांवड़ियों का हुजूम सीता द्वार मंदिर पर पहुंचा जहां मां जगत जननी माता सीता जी मंदिर के समीप बने कुंड में पहुंचकर स्नान किया। इस मौकेपर मंदिर पुजारी संतोष तिवारी के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन वंदन करवाया तत्पश्चात कांवड़ियों के द्वारा जल भरकर कंधे पर कांवर को रख कर पृथ्वी नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुआ।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले